Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    सिरमौर

    06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस

    By Himachal VartaJune 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन नगर परिषद के नव निर्वाचित पार्षदों  6 जून को शपथ दिलाई जाएगी। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान में इस बाबत मीटिंग बुलाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस दिन शपथ के बाद अगर कोरम पूरा हुआ तो नप अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जा सकता है। अन्यथा दो या तीन दिन के भी अगली मीटिंग बुलाई जायेगी। इस मिटिंग में कोरम पूरा करने की शर्त नहीं होगी औऱ चुनाव होगा। कोरम पूरा करने के लिए 13 में से 10 सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है। चुनावी नतीजों के अनुसार नगर परिषद के 13 वार्डो में 7 पर कब्जा कर के बीजेपी ने बहुमत है लेकिन 6 वार्डो पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस नप चुनाव में तीसरी बार फिर से बहुमत से दूर रही है। लेकिन इस बार कांग्रेस के पार्षद नगर परिषद में अध्यक्ष की कुर्सी को हर हाल में झटकने के मूड़ में लगते है। इसके लिए विधायक की वोट का इस्तेमाल होगा अगर भाजपा पार्षदों कोई टूट नही हो पाई।  विधायक की वोट डालने से दोनों तरफ 7- 7 का आंकड़ा होने टॉस के जरिये चुनाव होगा, यानी किसी भी तरफ पासा पलट सकता है। अब देखना यह है कि क्या बहुमत में आए बीजेपी समर्थित पार्षद एक जुट होकर अध्यक्ष चुनते हैं या फिर कोई पद की महत्वकांक्षा के चलते कोई एक नया इतिहास ही रच दे। यह सब आने वाले दिनों में तय होना है। कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने नप अध्यक्ष के होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि इस बारे में नजर रखी जा रही हैं। जरूरत पड़ी तो वो अपना मत नप अध्यक्ष चुनाव में डालेंगे। भाजपा के राज्य सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने कहा कि बीजेपी ने नगर परिषद नाहन में तीसरी बार भगवा फहराया है। नप में बहुमत हमारे पास है। कांग्रेस की हसरतें पूरी नहीं होंगी। अध्यक्ष पद पर बीजेपी की महिला पार्षद ही काबिज होगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.