शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला के बाद कुल्लू में हुए धमाके की जांच के लिए भी क्या एनएसजी की टीम बुलाई जाएगी। क्योंकि बीते दिनों शिमला के माल रोड पर हुए ब्लॉस्ट मामले की जांच के लिए पुलिस विभाग द्वारा एनएसजी की टीम बुलाई गई थी। शिमला ब्लॉस्ट मामले में एनएसजी की रिपोर्ट के बाद एसएफएसएल की रिपोर्ट पर भी सवाल उठे थे। अब कुल्लू शहर के बीचोंबीच वार्ड नंबर चार में एक घर में हुए जोरदार धमाके की आवाज से पूरा शहर कांप गया। घर में यह धमाका किस कारण से हुआ है अभी तक यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस धमाके में एक युवक व बलदासी जो मकान मालिक है, उन्हें चोट आई है।शिमला में हिमाचल रसोई रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच को लेकर एनएसजी की रिपोर्ट आने के बाद स्टेट फारेंसिक साइंस लैब की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा है, जिस स्टेट फोरेंसिक लैब के परिणाम के आधार पर पुलिस ने सैकड़ों मर्डर केस, रेप केस और पेपर लीक के केस उलझाए, अब उसी स्टेट फारेंसिक साइंस लैब की कार्यप्रणाली पर सवाल लगा है। शिमला में हिमाचल रसोई रेस्टोरेंट में हुए धमाके के मामले के बाद अब कुल्लू में धमाका हुआ है और क्या अब कुल्लू धमाके की जांच के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी एनएसजी की टीम को बुलाएगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
