शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे में मौसम खराब होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होगी। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी का असर तापमान पर पड़ेगा। 26 नवंबर की शाम से प्रदेश में तेजी से तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। बर्फबारी का यह असर किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में देखने को मिलेगा। जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाये रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान कम विजिविल्टी होने की भी बात कही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए सावधानी से गाड़ी चलाने की बात कही है। मौसम विभाग का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव आने वाला है। प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।प्रदेश में बीते 24 घंटे में केलांग में सबसे न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस तामपान दर्ज किया गया है। इसके अलावा समधो में 13 डिग्री, नारकंडा में 13.2 डिगी सेल्सियस, डलहौजी में 15.1 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 15.2 डिग्री, मनाली में 16.2 डिग्री, चंबा के भरमौर में 17.8 डिग्री, शिमला में 18.2 डिग्री, मंडी में 21.9 डिग्री, नाहन में 22.2 डिग्री, धर्मशाला में 23.5 डिग्री, सोलन में 24.5 डिग्री, चंबा में 25.8 डिग्री और ऊना में 27.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में इस समय ऊना सबसे गर्म जबकि केलांग में तापमान सबसे ठंडा बना हुआ है। बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में 0.2 डिग्री तापमान की कमी दर्ज हुई है। 26 नवंबर के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से यह साफ किया गया है कि प्रदेश में दिसंबर के आखिरी हफ्ते से बर्फबारी का दौर तेजी से शुरू होगा और जनवरी समेत फरवरी महीने तक बर्फबारी जारी रहेगी। 26 नवंबर के बाद बर्फबारी की संभावना अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही रहेगी।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
