Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गेस्ट टीचर पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों युवा
    सिरमौर

    गेस्ट टीचर पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों युवा

    By Himachal VartaJanuary 20, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में सरकार को बने हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है , लेकिन सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने को लेकर कोई ठोस नीति अमल में नहीं लाई गई है। आलम यह है कि जो सरकार द्वारा भर्तियां की जा रही है वह युवाओं को रास नहीं आ रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में प्रदेश में लागू की गई गेस्ट टीचर पॉलिसी के खिलाफ पूरे हिमाचल प्रदेश के युवाओं में पुरुष है। युवाओं का कहना है कि सरकार द्वारा जो गेस्ट टीचर पॉलिसी लाई गई है वह युवाओं के साथ छल हुआ है। युवाओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश सरकार को बने हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है , लेकिन सरकार अभी तक युवाओं को रोजगार देने के मामले में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई है। सरकार की गेस्ट टीचर पॉलिसी के खिलाफ आज न केवल जिला सिरमौर में बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में युवा सड़क पर उतर रहे हैं। जिला मुख्यालय नाहन में भी युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की नीति पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर वोट दिया था और हिमाचल की जनता को उम्मीद थी की नई सरकार हिमाचल प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के लिए सार्थक साबित होगी। लेकिन युवाओं को रोजगार देना तो दूर हिमाचल प्रदेश में जो सरकार द्वारा पॉलिसियां लाई जा रही है। वह पूरी तरह बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाली है। युवाओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में एक वर्ष से अधिक समय हो गया है , लेकिन सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को पुनः चालू नहीं किया गया है। पूर्व में जो भर्तियां हुई थी उसके अभी तक रिजल्ट नहीं निकल गए हैं जिसके चलते युवाओं में भारी रोष है। युवाओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से कोई भी कमीशन नहीं करवाया गया। जिससे हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिला मुख्यालय नाहन में आज युवाओं द्वारा रोष  रैली निकाली गई। इसके उपरांत बेरोजगार युवाओं ने डीसी की मार्फत सरकार को ज्ञापन सौंपा। सरकार को भेजे ज्ञापन में युवाओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा जो गेस्ट टीचर पॉलिसी लाई जा रही है इसे एकदम स्थगित किया जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति पटवारी को जो पुनः रोजगार दिया जा रहा है वह भी युवाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सैकड़ो युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और हिमाचल प्रदेश सरकार रिटायर्ड पटवारी को पुनः रोजगार दे रही है। युवाओं का कहना है कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपनी नीति नहीं बदली तो मजबूरन उन्हें पूरे हिमाचल प्रदेश में आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा और वह सचिवालय का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.