नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल ढकोग ने संगड़ाह में मोर्चा की मंडल इकाई की बैठक ली। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिगटा , सिरमौर जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर , मीडिया प्रभारी गगन ठाकुर व रेणुकाजी मंडल इकाई के अध्यक्ष रणजीत चौहान आदि ने पीएम मोदी द्वारा जनजाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं, लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने व सम्मेलन आयोजित करने जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के शासनकाल में पहली बार अनुसूचित जनजाति की महिला देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आसीन हुई। एसटी सेल के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने जहां हाटी समुदाय की 55 साल पुरानी एसटी की मांग पूरा कर वादा निभाया , वहीं प्रदेश की कांग्रेस अथवा सुक्खू ने सत्ता संभालने से अब तक गिरिपार वासियों को मिलने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के फायदे में अड़ंगा लगाने की पुरजोर कोशिश की है। ढकोग ने कहा कि प्रदेश व देश में दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस चाहती तो गिरिपार को बरसों पहले जनजातीय दर्जा मिल गया होता। उन्होंने कहा कि, मांग पूरा होता देख पहले जहां कांग्रेस नेताओं ने गिरिपार में जातिवाद की खाई पैदा करने की कोशिश की , वहीं प्रदेश में सत्ता मिलने के बाद अलग-अलग दांव-पेंच लड़ाकर हाटी जनजाति के संवैधानिक हक छीनने की कोशिश की जा रही है।
Breakng
- तंबाकू की लत को छोड़ने में मदद करेगी RYZE निकोटीन
- पक्का टैंक क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से बिजली डेढ़ घन्टे रही गुल
- शिवपुर क्षेत्र में चिंतपूर्णी मंदिर से अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद
- डाडो क्षेत्र में पिछले बीस दिनों से विधुत आपूर्ति ठप्प ग्रामीण परेशान।
- शिलाई स्कूल में आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं मॉक अभ्यास का हुआ आयोजन
- कमराऊ में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती
Saturday, May 31