नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को जिला सिरमौर में पंचायती राज उपचुनाव हुए। पांवटा साहिब उपमंडल की पीपलीवाला पंचायत में प्रधान पद पर नजीर मोहम्मद 103 मतों से विजय रहे। वहीं नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में वार्ड सदस्य के चुनाव में बलिंदर कुमार 18 मतों से विजय रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपलीवाला पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच लोग मैदान में थे। जिसमें नजीर मोहम्मद को सबसे अधिक 681 वोट पड़े। दूसरे स्थान पर हारून 578 वोट, तीसरे स्थान पर प्रमोद चौधरी 554, जमालुद्दीन को 9 वोट और शराफत अली को मात्र 7 वोट पड़े। वहीं बर्मा पापड़ी पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए 158 वोट पड़े। जिसमें से 149 मत वैद्य पाए गए।वार्ड सदस्य के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें बलिंदर कुमार को 76 वोट, महिपाल को 58 तथा मोहन कुमार को 15 वोट पड़े। उधर, जिला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने पिपलीवाला पंचायत में प्रधान पद के लिए नजीर मोहम्मद तथा बर्मा पापड़ी पंचायत में वार्ड सदस्य बलिंद्र कुमार की उप चुनाव जीतने की पुष्टि की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
