Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर पुलिस ने दिल्ली से चिट्टे सहित नाइजीरियन निवासी किया गिरफतार
    सिरमौर

    सिरमौर पुलिस ने दिल्ली से चिट्टे सहित नाइजीरियन निवासी किया गिरफतार

    By Himachal VartaMarch 2, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के अंतर्गत एक नाइजीरियन व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। बता दें आरोपी के कब्जे से 32.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।गौरतलब है कि 20 फरवरी को पुलिस की डिटेक्शन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर खजुरना पुल के साथ जामन की पुलिया के पास आरोपी रोशन लाल (36) उर्फ विक्की डॉन पुत्र रतन लाल के वाहन नंबर एचआर 12 वाई- 8814 को जांच के लिए रोका।तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 22.92 ग्राम हेरोइन और 960 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और आगामी कार्यवाही अमल में लाई। आरोपी जोरासी खुर्द, डाकघर बोडगी, तहसील पेहुवा, जिला कुरूक्षेत्र, हरियाणा का रहने वाला है।आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी रोशन लाल निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया। मामले को गंभीरता से देखते हुए नशे के तस्करों की जड़ तक पहुंचने के लिए डीएसपी रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।एसआईटी टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ करने के बाद एक और आरोपी तेज प्रताप को अंबाला (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। एसआईटी द्वारा उक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान नशे की सप्लाई के बारे में जांच पड़ताल करने पर पाया गया कि उपरोक्त दोनों तस्कर चिट्टा की सप्लाई दिल्ली में रह रहे एक नाईजिरियन व्यक्ति से लेकर आते है।इसके बाद एसआईटी की टीम ने मुख्य तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस दौरान नाइजीरियन व्यक्ति के कब्जे से 32.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। एसआईटी में एसआई राजविंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण भंडारी, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, रोहित कुमार, आरक्षी कपिल, विशाल व दिनेश शामिल थे।नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जिला सिरमौर पुलिस द्वारा इस वर्ष पिछले दो माह के दौरान कुल 17 मामले दर्ज करके 26 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। इनके पास से 1.577 किलो ग्राम चरस, 20 ग्राम अफीम, 6.086 किलो ग्राम चुरा पोस्त, 937 ग्राम गांजा, 75.26 ग्राम स्मेक के अलावा 2880 नशे के कैप्सूल बरामद किए है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.