नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तहसील नाहन के अंतर्गत साई कॉर्पोरेशन, कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग सिरमौर के अंतर्गत अग्निशमन चौकी, कालाअंब के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान पर मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी, सिरमौर के आदेशक तोताराम शर्मा ने बताया कि इस मौक अभ्यास को करवाने का उद्देश्य उद्योगों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं एवं आने वाले ग्रीष्म ऋतु में इनकी बढ़ोतरी को मध्य नजर रखते हुए इस तरह के फायर सेफ्टी एवं मौक अभ्यास उद्योगों में आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के मौक अभ्यास से अग्निशमन विभाग एवं उद्योगों में कार्यरत श्रमिक, तकनीकी स्टाफ तथा उद्योगों के अग्निशमन अधिकारियों/कर्मचारियों को इस संबंध में तैयार करना एवं जागरूक करना भी उद्देश्य होता है। अग्निशमन चौकी, कालाअंब के फायरमैन राजेश गोर ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 45-50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, तथा सहयोगी टीम के रूप में स्थानीय कालाअंब फायर स्टेशन के कर्मचारी भी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त उद्योगों के कर्मचारियों, अधिकारियों स्थानीय प्रशासन, गृह रक्षा विभाग के कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Breakng
- अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
- शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
- सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
- पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
Saturday, October 24
