नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा लगवाते हुए काबू किया है। आरोपी की पहचान गोविंद राम निवासी रोनहाट शिलाई के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरेआम दड़ा सट्टा लगवा रहा है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोंविंद राम को कृपाल-शिला गुरुद्वारा के पास स्थित उसकी करियाना दुकान के सामने सरेआम दड़ा सट्टा लगवाते काबू किया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
