शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यलय शिमला के नजदीक धरना-प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बलदेव राज, वरिष्ठ नेता चमन राकेश आजटा, डा. राजेश चानना और प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के सभी नेताओं को डरा धमका कर और ईडी की छापामारी करवाकर भाजपा में शामिल करवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ये न केवल एक लोकतंत्र की हत्या है, बल्कि संविधान की भी हत्या है। इस धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिला शिमला और सोलन के कार्यकर्ताओं तथा पदधिकारिओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला सोलन अध्यक्ष भरत ठाकुर, महिला सचिव रीता ठाकुर, नरेंद्र कंवर, उदय डोगरा सहित आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
