Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अध्यापक प्रशिक्षण प्रवक्ताओं ने डॉईट प्रवक्ताओं साथ साझा किए अनुभव
    सिरमौर

    अध्यापक प्रशिक्षण प्रवक्ताओं ने डॉईट प्रवक्ताओं साथ साझा किए अनुभव

    By Himachal VartaMarch 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– डॉईट नाहन में अध्यापकों को प्रशिक्षण देने वाले प्रवक्ताओं के क्षमता निर्माण हेतू स्टार प्रोजेक्ट के तहत पाँच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन स्त्रोत व्यक्ति डॉ ईश्वर दास राही ने अपनी सिंगापूर शैक्षणिक भ्रमण के अनुभव साझा किए। उन्होंने साथी प्रवक्ताओं को बताया कि किस तरह से सिंगापूर के नागरिकों के अंदर स्वानुशासन है और वे लोग अपने राष्ट्र को केंद्र में रख कर अपनी हर गतिविधि को अंजाम देते है। उन्होंने 21वीं सदी की शैक्षणिक पैड़ागोजी के अंतर्गत एक्सप्रिएंसियल लर्निंग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एक्सपरियंसीयल लर्निंग क्या है? इसके कितने प्रकार और प्रविधियां और कैसे हम छात्रों को इसके माध्यम से लरनिग करवा सकते है इन सब पहलुओं पर जानकारी देते हुए व्यवहारिक गतिविधियां प्रवक्ताओं के साथ साझा की। भारत की वर्तमान परिस्थितियों और उपलब्ध संसाधनों से हम किस प्रकार से एक्सपरियंशियल लर्निंग लागू कर सकते है और किस तरह से पाठ्यक्रम में उसे स्थान दिया जाएं इन सभी बातों पर विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने प्रवक्ताओं को सिंगापूर के इश्क युसूफ सकेंडरी स्कूल के भवन, कक्षा कक्ष, खेल मैदान और पुस्तकालय की वीडियो भी दिखाई। जिसे देख कर सभी को वहाँ की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी मिली।बाद दोपहर के सत्र में दिनेश गुलाटी ने मापन, आकलन एवं मूल्यांकन विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने मूल्यांकन का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सन्दर्भ में 360 डिग्री रिपोर्ट कार्ड और छात्रों के समग्र मूल्यांकन पर चर्चा की। उन्होंने मूल्यांकन के महत्व और अनेक नवीन प्रविधियों के बारे में अवगत करवाया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.