Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े स्वीकार नहीं करना गैरकानूनी- डा राजीव बिंदल
    सिरमौर

    निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े स्वीकार नहीं करना गैरकानूनी- डा राजीव बिंदल

    By Himachal VartaMarch 31, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा मंजूर न करने को गैर कानूनी संवैधानिक बताया है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल नाहन में पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।डॉ. राजीव वह बिंदल ने कहा कि अपने पद से इस्तीफा देना किसी भी व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए जाने चाहिए जो उन्होंने खुद विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे है।डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्र में बड़े कार्यालय के अलावा सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोले जा रहे हैं ताकि सही तरीके से चुनावी गतिविधियों का संचालन किया जा सके।उन्होंने दावा किया कि इस बार लोकसभा की चारों सीटों पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। डॉ राजीव को बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो गारंटीयां प्रदेश की जनता को दी थी उन सब गारंटीयों की हवा निकल गई है।आज प्रदेश भर की जनता कांग्रेस सरकार की असलियत को जान चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश की जनता सरकार से नाराज है, वही तंग आकर कांग्रेस पार्टी के ही विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे है।इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता जोर-जोर के साथ मैदान में उतर जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की नीति व कार्यक्रमों को आम आदमी के बीच ले जाएं ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिल सके।सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार की कई ऐसी योजनाएं चलाई जिसका सीधा लाभ लोगो को मिल रहा है। इस अवसर पर सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा कनियाल, आर आर शर्मा, श्यामा पुंडीर, सुलेमान, सुरेंद्र सैनी, मनीष चौहान, राकेश गर्ग, धीरज गर्ग, अमर सिंह, मधु अत्री, विक्रम वर्मा सहित कई कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.