Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस सरकार में हो रहा राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को साम, दाम, दण्ड, भेद के माध्यम से प्रताडि़त करने का काम : बिंदल
    • वार्ड नंबर 5 में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग, विभाग से मात्र मिल रहा आश्वासन
    • बेटी की लड़ाई में खड़े भाजपा नेताओं पर कांग्रेस की नीति-नियत बेनकाब” : बलदेव तोमर
    • माजरा प्रकरण में युवती अदालत में बोली मर्जी से गई् थी
    • नाहन के वार्ड नंबर 3 की सीमाओं में किसी भी प्रकार के बदलाव का विरोध दर्ज कराया
    • जयराम ठाकुर पाँवटा साहिब में 18 जून को जनसभा को करेंगे सम्बोधित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधायकों की अनदेखी के चलते कांग्रेस की हुई यह हालत : जिला भाजपा प्रवक्ता
    सिरमौर

    विधायकों की अनदेखी के चलते कांग्रेस की हुई यह हालत : जिला भाजपा प्रवक्ता

    By Himachal VartaApril 3, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):– सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं के उन बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें कांग्रेसी नेता बार-बार कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कमजोर करने और सत्ता से बाहर करने का षड्यंत्र रचा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज तक के इतिहास में जितने भी मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मे सत्तासीन हुए, उन्होंने कभी भी अपनी पार्टी के विधायकों की अनदेखी नहीं की और ना ही पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का भेदभाव किया जैसा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पिछले लगभग 14 महीनो के कार्यकाल में  किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तानाशाहा रवैये के कारण उनके विधायक उनकी पार्टी छोड़कर भाग गए और अपने क्षेत्र के विकास और लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भाजपा का दामन थाम लिया। यह बात समाज के किसी भी वर्ग को हजम नहीं हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने सुक्खू सरकार को कमजोर करने की साजिश रची। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरा हिमाचल जानता है कि  पहली बार मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता संभालने का बिल्कुल  भी अनुभव न होने के कारण भारी बहुमत के बावजूद भी अपने वरिष्ठ विधायकों को नहीं संभाल पाए और अपने चुने हुए विधायकों की वरिष्ठता को दरकिनार करके ऐसी मित्र मंडली की ताजपोशी करने में लगे रहे जिन्होंने कभी पंचायत सदस्य का  चुनाव भी ना लड़ा हो। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं ही अपने पांव पर  कुल्हाड़ी मारने का काम किया है और सारा दोश भाजपा के सिर मड़ा जा रहा है। मेलाराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत के साथ 5 वर्षों के लिए सत्ता प्रदेश को विकसित करने की अपेक्षाओं के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू को सोपी थी परंतु उन्होंने सत्ता में आते ही अपने ही वरिष्ठ विधायकों की अनदेखी करते हुए चमड़े के सिक्के चलाने शुरू कर दिए जिसके कारण आज सरकार अल्पमत के कगार पर खड़ी हो गई है। अब यह सरकार अल्पमत के कारण अधिक देर चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता के नशे में चूर होकर प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • कांग्रेस सरकार में हो रहा राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को साम, दाम, दण्ड, भेद के माध्यम से प्रताडि़त करने का काम : बिंदल
    • वार्ड नंबर 5 में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग, विभाग से मात्र मिल रहा आश्वासन
    • बेटी की लड़ाई में खड़े भाजपा नेताओं पर कांग्रेस की नीति-नियत बेनकाब” : बलदेव तोमर
    • माजरा प्रकरण में युवती अदालत में बोली मर्जी से गई् थी
    • नाहन के वार्ड नंबर 3 की सीमाओं में किसी भी प्रकार के बदलाव का विरोध दर्ज कराया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.