नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 28 अप्रैल को राजगढ़ के गुरुकुल पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होंगे। सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्रायल का समय सुबह साढ़े 9 बजे निर्धारित किया है।एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि राजगढ़ में सिरमौर जिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए एक दिवसीय ट्रायल लिए जाएंगे। इस ट्रायल में केवल सिरमौर के खिलाड़ियों को ही भाग लेने की अनुमति है।इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के लिए पांवटा साहिब में एक मई से कैंप शुरू होगा। ये कैंप पूर्व रणजी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह टोली की देखरेख में होगा।
Breakng
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
Tuesday, June 9
