नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के लोगों में ईमानदारी जिंदा है। इस बात का सबूत यहां के लोग कई बार दे चुके हैं। ताजा मामले में रुखड़ी गांव के लोगों ने एक महिला के पैसों से भरे पर्स को लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है।दरअसल, विक्रमबाग की महिला मंजू देवी का पर्स नाहन के समीप दो सड़का के पास कहीं खो गया था। पर्स में 10,000 रूपये की नकदी के साथ एक मोबाइल और आधार कार्ड जैसे कई दस्तावेज भी थे। महिला को अपना पर्स खोने का पता तब चला जब वह घर के पास पहुंचीं।इसके बाद वह पर्स खोजने दोसड़का के पास उस स्थल पर पहुंचे, जहां वह गाड़ी से बाहर निकले थे। लेकिन यहां पर्स नहीं मिला। मंजू देवी मोबाइल और दस्तावेज खोने से ज्यादा परेशान हो गईं। इसी बीच उनके परिजन को किसी ने फोन पर सूचित किया कि पर्स उनके पास है।इसके बाद रूखडी के तुलाराम और संजय पर्स लेकर नाहन के एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और उन्हें पर्स लौटा दिया। इसमें सभी तरह के दस्तावेज, नकदी और मोबाइल भी था। बता दें कि रूखड़ी नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर शंभूवाला गांव के साथ सटा है।महिला के देवर रोहित पंडित ने बताया कि रूखड़ी के लोगों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने उनकी भाभी का खोया हुआ पर्स नाहन में लौटाया। इसके लिए उन्होंने दोनों युवकों का आभार जताया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
