Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर पुलिस ने पंजाब से नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
    सिरमौर

    सिरमौर पुलिस ने पंजाब से नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    By Himachal VartaApril 30, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला मुख्यालय नाहन में बीते दिनों चिट्टे की खेप, नकदी और आभूषणों के साथ गिरफ्तार सम्राट उर्फ वासु के मामले में नाहन पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। आरोपी को सिरमौर पुलिस पंजाब से गिरफ्तार कर सिरमौर लाई है।

    आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रमन बाजवा (34) निवासी सुरसिंह, तहसील पट्टी, जिला तरणतारण (पंजाब) को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 2 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सम्राट उर्फ वासु से गहन पूछताछ के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

    पुलिस थाना सदर नाहन में दर्ज नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत गठित एसआईटी ने आगामी कार्यवाही करते हुए इस मामले में एक अन्य आरोपी रमनदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु नशे की खेप रमनदीप सिंह से लेकर आता था। इस मामले में पुलिस टीम ने जब आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु और रमनदीप सिंह के बैंक खातों की छानबीन की तो दोनों के बीच काफी मात्रा में पैसों का लेन-देन भी पाया गया।

    मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों के व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। ताकि समय रहते उन्हें नशे के चंगुल में फंसने से बचाया जा सके।

    एसपी ने स्थानीय जनता से भी आग्रह किया कि नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नशे के बारे में शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.