Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चुनाव ड्यूटी पर हरियाणा जा रहे सिरमौर होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत
    सिरमौर

    चुनाव ड्यूटी पर हरियाणा जा रहे सिरमौर होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत

    By Himachal VartaMay 22, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– चुनाव ड्यूटी पर हरियाणा जा रहे सिरमौर के होमगार्ड जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। नाहन के चंबा मैदान में चुनावी ड्यूटी के लिए बस में रवाना होने से पहले ही जवान को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान तुरंत मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने हरियाणा रोडवेज की बस में हुकम शर्मा (51) को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में छठे चरण के होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश सहित जिला सिरमौर के 448 होमगार्ड जवान ड्यूटी के लिए मंगलवार को रवाना हुए। हरियाणा रोडवेज की 10 बसें मंगलवार सुबह ही होमगार्ड जवानों को लेने के लिए नाहन के चंबा ग्राउंड पहुंच चुकी थी।

    इसी दौरान जिला सिरमौर के जवान भी ड्यूटी के लिए चंबा ग्राउंड में अपनी एंट्री करवा रहे थे और एक-एक कर हरियाणा रोडवेज की बसों में चढ़ रहे थे। दोपहर  पांवटा साहिब होमगार्ड कंपनी के जवान हुक्म शर्मा बेल्ट नंबर 425 को बस में चढ़ने से पहले ग्राउंड में अचानक हार्ट अटैक पड़ गया।

    जिला सिरमौर होमगार्ड कमांडेंट टीआर शर्मा ने बताया कि हुकम शर्मा पुत्र पातीराम शर्मा निवासी पातलियों, डाकघर बातामंडी, पांवटा साहिब एक बेहतरीन अनुशासित जवान था, जो अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करता था। प्रदेश सरकार और होमगार्ड की ओर से जो भी राहत राशि होगी, वह दस्तावेज पूरा करने के बाद जारी कर दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.