Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में इस बार डायरिया, डेंगू व लू आदि से राहत : सीएमओ
    सिरमौर

    सिरमौर में इस बार डायरिया, डेंगू व लू आदि से राहत : सीएमओ

    By Himachal VartaJune 3, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जून माह की तपिश और लगातार हीटवेव की मार झेलता जिला सिरमौर फिलहाल ग्रीष्मकालीन रोगों से राहत में है। जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक फिलहाल ना तो लू, ना ही डायरिया, डेंगू अथवा किसी भी प्रकार का जल जनित रोग का बड़ा मामला संज्ञान में नहीं आया है। बावजूद इसके जिला सिरमौर का स्वास्थ्य विभाग ग्रीष्मकालीन रोगन की हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    स्वास्थ्य विभाग के करीब 1200 मेडिकल स्टाफ सहित करीब 600 आशा वर्कर अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। भारी गर्मी के बावजूद जिला की आशा वर्कर्स गर्मियों में होने वाले संक्रमण व अन्य रोगों की रोकथाम व बचाव की बाबत जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। बताना जरूरी है कि जिला में 49 पीएचसी, 147 सब सेंटर, पांच सिविल हॉस्पिटल तथा 7 सीएचसी स्टाफ सहित अलर्ट मोड पर हैं।

    जिला प्रशासन व विभाग के द्वारा इन्हें हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सुसज्जित भी कर दिया गया है। जल जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग आपस में समन्वय बनाते हुए सप्लाई वाटर को हर लिहाज से सुरक्षित बनाए हुए हैं। वही सीएमओ जिला सिरमौर डॉक्टर अजय पाठक ने लोगों को हीटवेव से बचने को लेकर अपील भी की है।

    उन्होंने बताया कि मौजूदा समय भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में यदि किसी को लू आदि लग जाती है तो वह सबसे पहले ठंडे पानी से दो बार नहाए, बर्फ की पट्टियां करें, जल जनित रोगों से बचने को लेकर खाना खाने से पहले हाथ को कम से कम दो बार साबुन से जरूर धोएं। डॉ. अजय पाठक ने बताया कि गर्मियों के दिनों के साथ-साथ अब बरसात में डेंगू का भी खतरा बढ़ जाता है।

    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर के आस-पास सफाई रखें तथा कहीं भी पानी खड़ा ना होने दें। ऐसे में डेंगू का लार्वा पनपने लगता है और डेंगू का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉ. अजय पाठक ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सिरमौर का स्वास्थ्य विभाग ग्रीष्मकालीन व बारिश के बाद होने वाले हर तरह के संक्रमण व रोग आदि से निपटने को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.