Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डीपीई संघ सिरमौर के चुनाव पर बवाल, नई कार्यकारिणी ने रखा अपना पकक्ष
    सिरमौर

    डीपीई संघ सिरमौर के चुनाव पर बवाल, नई कार्यकारिणी ने रखा अपना पकक्ष

    By Himachal VartaJuly 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डीपीई संघ जिला सिरमौर के हाल ही में हुए चुनाव पर बवाल शुरू हो गया है। नाहन में 21 जुलाई को हुए चुनाव को जहां पूर्व अध्यक्ष ने जहां असंवैधानिक करार दिया। तो वहीं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा।

    इस सिलसिले में मंगलवार को नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने नाहन में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। मीडिया से मुखातिब होते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संघ के चुनाव नियमानुसार और सर्वसम्मति से संपन्न हुए है। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि दिनेश शर्मा 2019 से डीपीई संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष पद पर जबरदस्ती काबिज थे, जिन्हें कई बार चुनाव करवाने को लेकर कहा गया। लेकिन आनाकानी करते हुए पूर्व अध्यक्ष हमेशा चुनाव कराने से भागते रहे, इसके बाद डीपीई संघ की बैठक हुई और सभी ने नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए पुरजोर मांग रखी। जहां पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया।

    उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष स्वयं भी इस चुनाव में शामिल हुए थे। लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद वह मीडिया के माध्यम से इस चुनाव को असंवैधानिक करार दे रहे है। जिला अध्यक्ष संजय कुमार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भविंद्र सिंह ने कहा कि ये चुनाव सभी सदस्यों की सहमति से ही संपन्न कराए गए हैं। सर्वसम्मति से ही नियमानुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

    40 सदस्यों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने ये भी कहा कि जिला सिरमौर डीपीई संघ की कार्यकारिणी से एमपीएड वाले डीपीई ने सभी पदों से त्यागपत्र देकर नई एसोसिएशन गठित कर ली थी। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष ही पुरानी कार्यकारिणी में थे, जो न तो पिछले छह साल से चुनाव करवा रहे थे और न ही पद छोड़ रहे थे। इसी कारण नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.