नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्टूबर को नाहन प्रवास पर रहेंगे। नाहन में नवनिर्मित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभारंभ करेंगे और इसके पश्चात यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यहां नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का जहां निरीक्षण किया तो वहीं तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा चार व पांच अक्टूबर को दो दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैं। 5 अक्टूबर को जगत प्रकाश नड्डा नाहन पहुंचेंगे और यहां करोड़ों रुपए की लागत से नवनिर्मित पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यालय के शुभारंभ के उपरांत यहां जगत प्रकाश नड्डा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
Breakng
- कांग्रेस सरकार में हो रहा राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को साम, दाम, दण्ड, भेद के माध्यम से प्रताडि़त करने का काम : बिंदल
- वार्ड नंबर 5 में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग, विभाग से मात्र मिल रहा आश्वासन
- बेटी की लड़ाई में खड़े भाजपा नेताओं पर कांग्रेस की नीति-नियत बेनकाब” : बलदेव तोमर
- माजरा प्रकरण में युवती अदालत में बोली मर्जी से गई् थी
- नाहन के वार्ड नंबर 3 की सीमाओं में किसी भी प्रकार के बदलाव का विरोध दर्ज कराया
- जयराम ठाकुर पाँवटा साहिब में 18 जून को जनसभा को करेंगे सम्बोधित
Thursday, June 19