Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब-पांवटा साहिब फोरलेन पर काम शुरू
    सिरमौर

    कालाअंब-पांवटा साहिब फोरलेन पर काम शुरू

    By Himachal VartaOctober 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन: जिला सिरमौर को जल्द पहले फोरलेन की सौगात मिलने जा रही है. कालाअंब-पांवटा साहिब फोरलेन 3 पैकेज में तैयार होगा। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे से पैकेज तीन को 2024-25 के लिए एनुअल वर्किंग प्लान अप्रूवल मिल गई है।इसके निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। टेंडर होते ही इस पैकेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

    बता दें कि नेशनल हाईवे-07 पांवटा साहिब से कालाअंब तक 51 किलोमीटर लंबा है। इस हिस्से को ही फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। इसमें पहला पैकेज हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर कालाअंब से खजुरना पुल, दूसरा पैकेज खजुरना से धौलाकुआं और तीसरे पैकेज में धौलाकुआं से बातापुल तक का हिस्सा शामिल है।

    पहले चरण में पैकेज-3 के तहत धौलाकुआं से बाता पुल तक 14.300 किलोमीटर की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा और इसी पैकेज-3 की संबंधित मिनिस्ट्री से एनुअल वर्किंग प्लान अप्रूवल मिली है। पैकेज-3 के निर्माण के बाद पैकेज-1 में 18.300 और पैकेज-2 में 18.400 किलोमीटर का निर्माण प्रस्तावित है। अलबत्ता तीनों पैकेज में 51 किलोमीटर का यह फोरलेन जब बनकर तैयार हो जाएगा, तो इस पर सफर वर्तमान नेशनल हाइवे के मुकाबले और अधिक सुहावना होगा। इससे उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, शिमला आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

    पैकेज 3 को ही पहले क्यों मिली मंजूरी अब आपके जहन में सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर पैकेज तीन को ही सबसे पहले मंजूरी क्यों मिली, तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि एक तो नेशनल हाइवे अथॉरिटी के पास 70 से 80 प्रतिशत भूमि पहले से ही है। यहां महज करीब 20 से 30 प्रतिशत भूमि का ही अधिग्रहण किया जाना है। दूसरा 2 अन्यों पैकेजों के मुकाबले धौलाकुआं से बातापुल तक वर्तमान नेशनल हाइवे पूरी तरह से समतल एरिया है। जबकि, कालाअंब से खजुरना और खजुरना से धौलाकुआं तक का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी इलाका है और यहां कई हिस्सों में तीसरे पैकेज के मुकाबले अधिग्रहण भी अधिक होगा।एसडीओ एनएच नाहन मंडल नीतिश शर्मा ने बताया कि कुल 51 किलोमीटर का यह फोरलेन बनना है। इस फोरलेन की चौड़ाई 30 से 40 मीटर होगी। औसतन यह फोरलेन 100 फीट चौड़ा बनेगा। कुछ स्थानों पर इसकी चौड़ाई 120 फीट तक होगी। प्रस्तावित फोरलेन का निर्माण कार्य 3 पैकेज में होगा। इसकी एनुअल वर्किंग प्लान अप्रूवल मिल गई है। कुछ ही दिनों में इसका टेंडर होगा। भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.