Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जंगली हाथी नाहन के समीप विक्रमबाग तक पहुंचे
    सिरमौर

    जंगली हाथी नाहन के समीप विक्रमबाग तक पहुंचे

    By Himachal VartaOctober 30, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में हाथियों की चहलकदमी काफी बढ़ गई है। अब ये जिला मुख्यालय नाहन के समीप विक्रमबाग तक पहुंच चुके हैं।दरअसल, हाथी लगातार अपनी चहलकदमी का दायरा बढ़ा रहे हैं।इस बीच ताजा घटनाक्रम में बड़ी बात यह सामने आई है कि जंगली हाथी नाहन से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर विक्रमबाग पंचायत के बेला गांव तक आ पहुंचे हैं। यहां जंगली हाथियों की चहलकदमी हुई है। मौके पर दो बड़े हाथी और एक छोटा हाथी कैमरे में कैद हुआ है।माना जा रहा है कि ये नर और मादा हाथी के साथ उनका एक बच्चा है। इसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।

    बेला गांव के पवन कुमार शर्मा और रोहित ने बताया कि जंगली हाथियों ने उनके खेतों में दबिश दी और उनके बगीचे में नुकसान पहुंचाने में लगने ही वाले थे कि ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें कड़ी मशक्कत कर मौके से भगाया, जिसके बाद वह जंगल की तरफ निकल गए।इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है।पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनमें दो बड़े और एक छोटा हाथी था। उधर वन विभाग नाहन वन मंडल ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

     

    बता दें कि लंबे अरसे से हाथी पांवटा साहिब घाटी और अब लगभग दो वर्षों से नाहन वन मंडल में अकसर खेत खलियानों को नुकसान पहुंचाते आ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि पिछले 2 वर्षों में हाथी एक महिला सहित 2 लोगों को मौत के घाट भी उतार चुके है। इनमें एक घटना नाहन की कोलर रेंज और दूसरी पांवटा साहिब की माजरा रेंज में सामने आई थी।हालांकि वन विभाग सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर रहा है।बता दें कि काफी समय से उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से हाथी हिमाचल की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। पहले ये पांवटा साहिब घाटी तक ही सीमित थे, लेकिन पिछले 2 वर्षों से यह नाहन वन मंडल के अधीन इलाकों में भी पहुंच रहे हैं

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.