नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय नाहन में कार्यरत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह आज अपने 36 वर्षो के सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया तथा इस अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।
राजेंद्र सिंह ने वर्ष 1988 में आशुलिपिक के पद पर अपनी सेवाएं लोक सम्पर्क कार्यालय सोलन से आरंभ की तथा निदेशालय सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग शिमला व गिरिराज साप्ताहिक समाचार में सेवाएं देने के उपरांत उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, कार्यालय नाहन में वर्ष 2022 में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी, पद पर कार्यभार संभाला।
जिला लोक सम्पर्क कार्यालय के सभी सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
- ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
Monday, July 27
