नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- प्रधानाचार्य, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2025-26 के लिए 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए अभ्यार्थी ऑनलाइन अपना आवेदन 09 नवम्बर, 2024 तक जमा कर सकते है।
उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रगति पर है जिसके चलते नवोदय विद्यालय समिति द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को 09 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं एलईएसटी 2025 के लिए https:cbscitms.nic.in/2024/nvsix/ तथा कक्षा 11वीं एलईएसटी 2025 के लिए https:cbscitms.nic.in/2024/nvsxi 11/ लिंक पर जाकर अभ्यार्थी निःशुल्क आवेदन कर सकते है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
- ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
Monday, July 27
