Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के लिए कलाकारों का ऑडिशन 5 नवंबर को
    सिरमौर

    अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के लिए कलाकारों का ऑडिशन 5 नवंबर को

    By Himachal VartaNovember 3, 2024
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी सी व डी के कलाकार चयनित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष सांस्कृतिक समिति रेणुकाजी मेला एलआर वर्मा ने बताया कि कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन आगामी 5 नवंबर को सुबह 9:00 बजे एसएफडीए सभागार में होंगे।

    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जानकारी दी कि ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में गीत-संगीत के प्राध्यापकों की द्वारा लिए जाएंगे।इच्छुक कलाकारों को निर्धारित दिवस पर ऑडिशन के लिए पहुंचना होगा। हालांकि ऑडिशन की प्रक्रिया देर शाम तक चलेगी।

     

     

    कलाकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा. इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर को उनकी मेल [email protected] पर 4 नवंबर तक कर सकते हैं।चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति की तिथि के अनुसार दूरभाष के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष 01702-223115 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्होंने कहा कि श्रेणी ए और बी के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों और पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.