Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के धौलाकुआं में अवैध हथियारों के साथ 5 गिरफ्तार
    सिरमौर

    सिरमौर के धौलाकुआं में अवैध हथियारों के साथ 5 गिरफ्तार

    By Himachal VartaNovember 3, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियारों के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई धौलाकुआं में किराये के कमरे में छापेमारी कर अमल में लाई, जहां 20 जिंदा कारतूस और एक पिस्टल बरामद हुए।मामले में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

    जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मीर कासिम निवासी मेलियों, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब जिला, सिरमौर अपने किराये के कमरे में अवैध हथियार रखता है।लिहाजा, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मीर कासिम के कमरे पर दबिश देकर तलाशी ली और अवैध हथियार बरामद किए।

    पुलिस टीम ने मीर कासिम के कब्जे से अवैध तौर पर पर रखे 20 अदद जिंदा रौंद व एक पिस्टल (मैगजीन सहित) बरामद करने में सफलता प्राप्त की। इस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।आरोपी मीर कासिम को शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

    इसी मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें
    कामिल अन्सारी निवासी गांव माजरा, तहसील पांवटा साहिब, अमजद उर्फ भूरा निवासी गांव मोहल्ला बंजारण, डाकघर नई बस्ती, तहसील कस्बा नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), विश्वास निवासी अलीशेरपुर माजरा, डाकघर चौली, तहसील बिलासपुर (हरियाणा) और ओवेश अन्सारी निवासी रामपुर बंजारण, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर शामिल हैं।एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। उक्त मामले में जिस भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाएगी, वह सभी आरोपी भी शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.