Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यशस्विनी और दिवांशु कमल ने जीती साइंस क्विज प्रतियोगिता
    सिरमौर

    यशस्विनी और दिवांशु कमल ने जीती साइंस क्विज प्रतियोगिता

    By Himachal VartaNovember 9, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता मे शिक्षा खंड राजगढ़ गुरुकुल पीच वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा यशस्विनी शर्मा व देवांशु कमल ने ज़िला स्तरीय “साइंस क्विज” में प्रथम स्थान हासिल करके अपने स्कूल का नाम चमकाया है |बता दे की सब डिवीजन राजगढ़ की ओर से गुरुकुल पीच वैली स्कूल राजगढ़ से कक्षा आठवीं के देवांशु कमल तथा यशस्विनी शर्मा ने भाग लिया।

     

     

    जूनियर वर्ग का फाइनल क्विज बहुत ही अनुभवी क्विर मास्टर आशीष शर्मा ने लिया जो लगभग पिछले 10 वर्षों से बखूबी क्विज मास्टर की भूमिका निभा रहे है। फाइनल क्विज काफी रोमांचक था जिसमे इनका मुख्य मुकाबला पोंटा साहिब के बहुत ही प्रतिष्ठित स्कूल डिवाइन विजड़म के बच्चों के साथ हुआ। लगभग चार राउंड तक बिल्कुल बराबर का स्कोर चल रहा था, पांचवे तथा छटे राउंड में लगातार लीड लेकर गुरुकुल के इन होनहारों ने जिला भर में प्रथम स्थान हासिल कर सभी को अचंभित कर दिया।

    अचंभित होने का मुख्य कारण यह था कि डिवाइन विजड़म स्कूल लगातार कुछ वर्षों से ये खिताब अपने नाम करते आ रहा था, लेकिन गुरुकुल स्कूल के बच्चों के लिये यह पहला मौका था ओर उन्होंने यह खिताब अपने नाम करके अपने स्कूल का नाम रोशन किया । यशस्विनी तथा देवांशु अब राज्य स्तर पर होने वाले चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमेन,प्रधानचार्य सहित अन्य अध्यापकों ने बधाई दी है |

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.