Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»निहोग हाई स्कूल मे पंडित गणेश दत्त ने 75 बच्चों को बांटे गर्म वस्त्र
    सिरमौर

    निहोग हाई स्कूल मे पंडित गणेश दत्त ने 75 बच्चों को बांटे गर्म वस्त्र

    By Himachal VartaNovember 9, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन‌  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला सिरमौर की राजकीय उच्च पाठशाला निहोग में समाजसेवी एवं वेदाचार्य पंडित गणेशदत्त ने बच्चों संग अपना 65वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर जहां बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बतौर अतिथि स्कूल पहुंचे पंडित गणेशदत्त का स्वागत किया, वहीं स्कूल में संस्कारों का अद्भुत संगम भी देखने को मिला।इस मौके पर पंडित गणेशदत्त ने स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को गर्म ऊनी वस्त्रों के साथ जूते और जुराबें भी वितरित की।

    उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी वैदिक परंपरा में जीवन का गूढ़ रहस्य छिपा हुआ है।उन्होंने बच्चों से आह्वान करने हुए कहा कि वे अपनी दिनचर्या में भारतीय परंपराओं और संस्कारों को शामिल करें।साथ ही समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।इससे पहले मुख्य अतिथि ने श्री साईंनाथ के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। इसके साथ बच्चों ने सरस्वती वंदना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद वेदाचार्य गणेशदत्त ने पहली से लेकर 10वीं कक्षा तक के सभी 75 विद्यार्थियों को अपने जन्मदिवस पर गर्मवस्र, जूते और जुराबें भेंट की।इस मौके पर सत्य साईं सेवा समिति नाहन की ओर से विद्यालय के प्रांगण में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर स्कूल की मुख्याध्यापिका कुसुम कौशल, मुख्य शिक्षक प्राथमिक सतपाल, प्रियंका, ललिता, सुरेश, सुनील, सुदेश, सरिता, सीताराम व मुकेश शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल के स्टाफ ने पंडित गणेशदत्त के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.