Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना में दिया जा रहा है 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण-सुमित खिम्टा
    सिरमौर

    डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना में दिया जा रहा है 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण-सुमित खिम्टा

    By Himachal VartaNovember 18, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार की डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत जिला सिरमौर में गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 लाख रुपये का ऋण एक प्रतिशत व्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ नए छात्रों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को भी दिया जाएगा। इस योजना से इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पेरा मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्साें, ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ केवल हिमाचली बोनाफाइड़ छात्रों को मिलेगा जिसकी पात्रता के लिए छात्र को पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है तथा छात्र का प्रवेश मेरिट के आधार पर होना चाहिए।
    उपायुक्त ने बताया कि छात्र के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए जिसके लिए आय प्रमाण पत्र सम्बंधित तहसीलदार अथवा उपमंडल के कार्यकारी दंडाधिकारी से प्राप्त करना होगा।
    उपायुक्त ने डा. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना की महता पर बल देते हुए इसके सफल क्रियान्वन के लिए सभी सम्बन्धित विभागों की त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
    उप निदेशक उच्च शिक्षा चमन लाल ने बताया कि डा. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना की विस्तृत जानकारी शिक्षा विभाग के  blog.spot  पर भी उपलब्ध है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.