Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

    By Himachal VartaNovember 21, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई में जन समस्याएं सुनी।
    इस दौरान क्षेत्रवासी मंत्री से मिले तथा अपने क्षेत्र से जुड़ी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली,  सिंचाई व पेयजल से सम्बंधित मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से भी उनको अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित माँगें भी रखी।
    उद्योग मंत्री ने  विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपा तथा विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उनका निराकरण सुनिश्चित करें।
    उद्योग मंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के निर्माण कार्य के दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के नुकसान को शीघ्र अति शीघ्र ठीक करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने संबधित विभागीय अधिकारीयों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने व किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनियमिता के विरूद्ध नियमानुसार कारवाही करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि सड़क चौडीकरण के लिए बची कटिंग भी नियमानुसार की जाए तथा अन्डर कटिंग को शीध्र दुरूस्त किया जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को शेष बचे कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    उद्योग मंत्री ने क्षेत्र वासियों से कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विकास उनकी नैतिक जिम्मेदारी है जिसके मद्देनजर आज इस विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में बहुत सी विकासात्मक योजनाएं क्रियान्वित है जिनके पूर्ण होते ही क्षेत्रवासी इसका लाभ उठा सकेंगे।
    उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
    इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानो के चुने हुए प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.