Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा में सुनी जनसमस्याएं
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा में सुनी जनसमस्याएं

    By Himachal VartaNovember 22, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने  सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी।
    इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने सामूहिक समस्याओं सहित व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित माँगें भी रखी।
    उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का अधिकारियों के सहयोग से मौके पर समाधान किया और कुछ मांगे व समस्याएं जो स्थानीय स्तर की थीं उन्हें अधिकारियों को सौंप कर उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई माँगो को भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसेवा, जन समस्याओं का समाधान, पिछड़े क्षेत्रों व वर्गों का उत्थान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए वह समय-समय पर अपने विधानसभा क्षेत्र में आते हैं तथा आमजन की समस्याएं सुनते हैं ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जा सके।
    इस दौरान अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा,पंचायती राज संस्थानो के चुने हुए प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.