Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का किया निरीक्षण और जांची मिड डे मील
    सिरमौर

    उपायुक्त ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का किया निरीक्षण और जांची मिड डे मील

    By Himachal VartaNovember 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन कार्य की जानकारी हासिल की। उन्होंने विद्यालय में चलाये जा रहे मिड डे मील यानी मध्याह्न भोजन के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये जा रहे भोजन के सम्बन्ध में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक ही स्कूली बच्चों में अध्ययन को लेकर आ रही कमी को परख सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों में आने वाली शिक्षा के बुनियादी सिद्धांतों के अध्ययन की कमी के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
    उपायुक्त ने भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के अंतर्गत 56-नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र 56/37 हरिपुर-1 व 56/38 हरिपुर-2 का निरीक्षण भी किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र में उपस्थित प्रतिनियुक्ति अभिहित अधिकारी व बूथ लेवल अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदान किए गए प्रारूप-5 एवं पोस्टरों को मतदान केन्द्र में पर्याप्त स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्र में उपस्थित अधिकारियों से निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.