Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड एक्सपो मेला नाहन चौगान में होगा आयोजित
    सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड एक्सपो मेला नाहन चौगान में होगा आयोजित

    By Himachal VartaNovember 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 09 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक नाहन चौगान में आयोजित होने वाले पहले हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड एक्सपो मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
    बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के सहायक निदेशक ए. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएचडीसीसीआई हिमाचल प्रदेश राज्य में एमएसएमई के प्रचार और विकास के लिए काम कर रहा है और एमएसई को विपणन मंच प्रदान करने के लिए सूक्ष्म, लधु और मध्यम उद्यम डीएफओ सोलन भारत सरकार के सहयोग से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि एमएसएमई फलैगशिप योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
    उन्होंने बताया कि मेले में भाग के लिए 80 हजार रूपये अधिकतम की वित्तीय सहायता की प्रतिपूर्ति योजना के अनुसार सामान्य श्रेणी के इकाइयों के लिए भुगतान किए गए निर्मित स्थान के किराये पर 80 प्रतिशत और एससी,एसटी,महिला, एनईआर,पीएच, जिला इकाइयों के लिए 100 प्रतिशत सब्सिडी है। यह सब्सिडी एमएसई के आयोजनों के न्यूनतम स्टॉल वाली इकाइयों के लिए लागू है। इसके अलावा इकाइयों की सभी श्रेणियों के लिए 100 प्रतिशत आकस्मिक व्यय अधिकतम 25 हजार या वास्तविक जो भी कम हो दिया जाएगा।
    उपायुक्त ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग को निर्देश दिए कि इस मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, महिला मण्ड़लों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल स्थापित किए जाऐ। इसके अलावा उन्होंने कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बागवानी तथा अन्य विभागों को भी मेले के दौरान अपने-अपने स्टॉल स्थापित करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर निदेशक पीएचडीसीसीआई अनिल कुमार सौंखला, एडीएम नाहन एल आर वर्मा, सहायक आयुक्त नाहन विवेक शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती,सदस्य सचिव रचित शर्मा तथा हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.