Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्यान केन्द्र बागथन में मित्र कीट बायो लैब होगी स्थापित-जगत सिंह नेगी
    सिरमौर

    उद्यान केन्द्र बागथन में मित्र कीट बायो लैब होगी स्थापित-जगत सिंह नेगी

    By Himachal VartaNovember 23, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज सिरमौर जिला के बागथन स्थित फल संतती एवं प्रदर्शन उद्यान केन्द्र का दौरा कर केन्द्र का जायजा लिया तथा उद्यान विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    बागवानी मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को बागवानी की दृष्टि से आगे बढाने व इस केंद्र को पुनः विकसित करने के लिए यहां की जलवायु अनुकूल पौधों को रोपित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां उन्नत किस्मों के आडू, नाशपाती, पलम, नेक्टराइन, अमरूद व किवी की हाई डेंसिटी प्लांटेशन की जाएगी जिसके लिए उन्नत किस्मों के पौधे नौणी विश्वविद्यालय से लाए जाएंगे।
    जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस केंद्र को पुनः विकसित करने के लिए यहां मित्र किट बायो लैब स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीध्र ही षिमला के रझाणा स्थित लैब को यहां षिफ्ट किया जाएगा जिससे पौधों व फसलों में लगने वाले रोगों में प्राकृतिक ढ़ंग से अंकुष लगेगा।
    बागवानी मंत्री ने उप निदेषक को इस पूरे क्षेत्र में विषेषज्ञों के सुझाव अनुसार जलवायु अनुकुल पौधे रोपित करने के निर्देष दिए तथा स्टाफ की आवष्यकता व मांग भी उन्हें प्रेषित करने के लिए कहा।
    बागवानी मंत्री ने एसडीएम पच्छाद प्रियंका चन्द्रा को अवैध कब्जों की वास्तविक रिपोर्ट देने व राजस्व अधिकारियों को निशानदेही करने के आदेश दिए। उन्होंने पच्छाद क्षेत्र के राजस्व संबधी मामलों की जानकारी भी ली तथा अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के लिए कहा।
     उद्यान विभाग के उपनिदेशक संतोष बक्शी ने बागवानी मंत्री को बागथन स्थित केंद्र की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र की कुल 19 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें लगभग 6 हेक्टेयर भूमि पर सेब का बगीचा लगा है तथा कुछ क्षेत्र में नर्सरी व कुछ भाग वन, व चट्टानी क्षेत्र है।
    इस दौरान स्थानीय लोग मंत्री से मिले तथा अपनी मांगों को भी मंत्री के समक्ष रखा।
    इस दौरान पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.