Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री ने किया ऑल इंडिया मदन पाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री ने किया ऑल इंडिया मदन पाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

    By Himachal VartaNovember 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नाहन चौगान में चल रही पहली ऑल इंडिया मदन पाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
    इस अवसर पर उन्होंने ऑल इंडिया पीएम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट नाहन के आयोजकों को इस फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सिरमौर जिला के नाहन से लगभग 60 से भी अधिक प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है जिसमें नाहन से संबंध रखने वाले भूपेन्द्र रावत का नाम विशेष है जिन्होंने फुटबॉल में भारत का नेतृत्व कर प्रदेश ही नहीं देश का नाम भी रोशन किया है।
    उन्होंने कहा कि किसी समय नाहन के इस ऐतिहासिक चौगान मैदान में फुटबॉल की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थी तब फुटबॉल प्रेमियों में इस खेल को लेकर बहुत उत्साह देखने का मिलता था, परन्तु समय के साथ फुटबाल का स्थान क्रिकेट ने ले लिया है। उन्होंने कहा कि फुटबाल एक बहुत ही तेज खेल है जो खिलाड़ी को चुस्त और फूर्तिला बनाता है।
    इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्व0 मदन पाल सोलंकी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
    इससे पहले नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी, ऑल इंडिया पीएम मेमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट नाहन के अध्यक्ष शिवराज शर्मा तथा महासचिव नरेन्द्र थापा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा अपने विचार रखे।
    इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला दून वैली देहरादून और सपाली विला फुटबाल एकेडमी जालन्धर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें दून वैली देहरादून की टीम 2-0 से विजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः 51 हजार और 31 हजार रुपये तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
    उद्योग मंत्री ने फुटबाल क्लब नाहन को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
    इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, सचिव हिमाचल कांग्रेस रूपेन्द्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नाहन ज्ञान चौधरी, मण्डल अध्यक्ष शिलाई सीता राम शर्मा, नरेन्द्र तोमर अध्यक्ष रोड सैफटी क्लब तथा मदन सुर्यवंशी मीडिया प्रभारी सिरमौर कांग्रेस उपस्थित थे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.