Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका जी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय मेला। मेला स्थल से 3.5 टन सूखे कचरा किया गया एकत्रित
    सिरमौर

    रेणुका जी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय मेला। मेला स्थल से 3.5 टन सूखे कचरा किया गया एकत्रित

    By Himachal VartaNovember 27, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर की प्रसिद्ध रेणुका झील के किनारे 11 से 15 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला आयोजित किया गया। एक शताब्दी से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह मेला अब ‘‘ग्रीन रेणुका फेयर’’ के नाम से भी जाना जाने लगा है। इस मेले की विशेषता यह है कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाता है।  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस बार मेले में सफाई पर विशेष ध्यान दिया। दुकानदारों को कचरे की छंटाई पहले से करने पर भी विशेष जोर दिया गया तथा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई और चालान भी किए गए।  यह वर्ष ग्रीन रेणुका जी मेले का दूसरा वर्ष है और इस बार भी इसका आयोजन जिला प्रशासन, वेस्ट वॉरियर्स, और पहाड़ी समाज पर्यावरण कवच के संयुक्त प्रयास से किया गया। मेले के दौरान शॉप-टू-शॉप कचरा संग्रहण और एक विशेष सफाई अभियान का भी आयोजन किया गया । साथ ही, स्थानीय महिला मंडलों, युवक मंडलों, ददाहू कॉलेज के स्वयंसेवकों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाये गये, ताकि मेले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यापक रूप से फैल सके।  22 नवंबर, 2024 को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर, तहसीलदार ददाहू और रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ के द्वारा वेस्ट वॉरियर्स टीम के साथ मेले में एकत्रित 3.5 टन सूखे कचरे से भरे ट्रक को देहरादून में रीसायकल होने के लिए रवाना किया गया।   उसके पश्चात 24 नवम्बर, 2024 को एस डी एम नाहन की अगुवाई में सभी संस्थाओं ने मेला मैदान में एक विशेष सफाई अभियान चलाया।  अभी भी समस्त मेला क्षेत्र की  पूरी तरह साफ सफाई करने के लिए रेणुका विकास बोर्ड के श्रमिक लगातार सफाई के कार्य में लगे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.