Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला दण्ड़ाधिकारी ने हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्क को किया नो पार्किंग जोन घोषित
    सिरमौर

    जिला दण्ड़ाधिकारी ने हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्क को किया नो पार्किंग जोन घोषित

    By Himachal VartaDecember 2, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला दण्ड़ाधिकारी सिरमौर सुमिट खिमटा ने जन सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी नाहन के पार्क व हाऊसिंग बोर्ड में बलदेव तोमर के मकान के पास मौजुद स्थान को नो पार्किंग जोन घोषित करने के आदेश पारित किए है।
    आदेश के अनुसार नगर पार्षद वार्ड न0 5, नगर परिषद नाहन व हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी नाहन के समस्त अभिभावकों ने हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्क के समीप बसों को मोडने वाली जगह को नो पार्किंग जोन घोषित करने का जिला दण्डाधिकारी से अनुरोध किया है।
    चुंकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नाहन द्वारा अवगत करवाया है कि हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्क के बाहर स्थानीय लोगों व उनके किराएदारों के गाडिया लगी रहती है जिस कारण स्कूल बस चालकों को बस मोडने में असुविधा होती है तथा आपातकालीन स्थिति में एम्बुलैंस व अग्निशमन की गाडियों को मोडने में भी असुविधा का सामना करना पड सकता है। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क के समीप वाले स्थान को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अनुशंसा की है।
    चूंकि उप मण्डल अधिकारी(ना0) नाहन के माध्यम से भी अवगत कराया गया है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क के समीप सड़क के किनारे अप्रत्याशित तरीके से गाड़ियां खड़ी रहती है जिस कारण स्कूल बस चालकों को बस मोडने में असुविधा होती है तथा आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस इत्यादि को बिना किसी रूकावट व देरी के निकलने के लिए भी असुविधा का सामना करना पड सकता है। उन्होंने भी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क के समीप वाले स्थान को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अनुशंसा की है।
    चूंकि कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन के माध्यम से भी अवगत करवाया गया कि हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी में कई स्थानों पर लोगों द्वारा अपने वाहनों को पार्क किया जाता है जिस कारण बड़े वाहनों को मोड़ने व ले जाने में कठिनाई होती है इसलिए समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्क व हाऊसिंग बोर्ड में बलदेव तोमर के मकान के पास मौजुद स्थान को नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने की अनुशंसा की है।
    आदेश के अनुसार यह आदेश तुरन्त प्रभाव से एवं अगले आदेशों के जारी होने तक प्रभावी रहेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.