शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में अनमोल शर्मा नायब तहसील उपतहसील तकलेच, विशेषर लाल जेबीटी, बबलू एसएमसी अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि ने द्वीप जलाकर की। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात की गई। मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथिगण को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। अजीत सिंह प्रवक्ता सोशोलॉजी ने मुख्यातिथि अनिल ठाकुर को सम्मानित किया। विशेष अतिथि के रूप में मौजूद नायब तहसीलदार अनमोल शर्मा को भी विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर एवं अजीत सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रवक्ता नेक राम ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि अनिल ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर सेवानिवृत हो रहे है, इनके द्वारा इस विद्यालय के लिए सराहनीय कार्य किया गया है।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
