Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चूड़धार यात्रा पर लगा प्रतिबंध मन्दिर के कपाट भी हुए बन्द
    सिरमौर

    चूड़धार यात्रा पर लगा प्रतिबंध मन्दिर के कपाट भी हुए बन्द

    By Himachal VartaDecember 3, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)देवता शिरगुल महाराज की तपोस्थली कही जाने वाली चूड़धार चोटी की यात्रा पर एक दिसंबर से शिरगुल मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है । चूड़धार में विराजमान देवता शिरगुल जिला शिमला सहित जिला सिरमौर तथा उत्तराखंड के जौनसार बाबर क्षेत्र के हजारों लोगों के आराध्य देव है। अप्रैल से दिसंबर महीने तक इन क्षेत्रों के सैंकड़ों लोग रोजाना अपने आराध्य देवता के दर्शनों हेतु पंहुचते है। दिसंबर में बर्फवारी की संभावनाओं के चलते मंदिर कमेटी प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष उपमंडलाधिकारी (नागरिक) चौपाल हेम चंद वर्मा ने चूड़धार यात्रा पर प्रतिबंध संबंधी अधिसूचना जारी कर कहा है कि उन्होंने कहा कि दिसंबर से आगामी दो तीन महीने तक चूडधार में बर्फवारी के चलते जहां पारा माइनस से नीचे रहता है वहीं चूड़धार के रास्तों पर यात्रा में अत्यधिक जोखिम रहता है। बता दें कि पूर्व में कई बार कुछ श्रद्धालु अथवा ट्रैकर सर्दियों में चूड़धार की यात्रा कर न केवल अपने आप को मुसीबत में डाल चुके है, अपितु प्रशासन के लिए भी परेशानी का सबब बन चुके है।
    मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने समस्त लोगों से आग्रह किया है, कि अप्रैल महीने में बैसाखी वाले दिन कपाट खुलने तक चूड़धार की यात्रा से परहेज रखें । उन्होंने एसडीपीओ चौपाल एवं एसडीएम कुपवी को भी इस दौरान चूडधार के रास्तों पर कड़ी नजर रखने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यात्रा प्रतिबंध के दौरान कोई चोरी छुपे चूड़धार की यात्रा करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.