शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ढली बस अड्डे में हरेक बस का स्टॉपेज प्वाइंट होगा। यहां पर ऊपरी शिमला को जाने वाली और वहां से आने वाली सभी बसों के लिए स्टॉपेज होगा। यहां बस आकर रुकेगी और लोगों को पता होगा कि कहां के लिए किस काउंटर पर बस रुकेगी और कितने बजे पहुंचेगी। सामान्य रूप से बसों को आईएसबीटी से ही पहले की तरह चलाया जाएगा और ढली में केवल उनका कुछ देर का स्टॉपेज होगा। यहां से लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि पहले बसों के आने व जाने के संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं थी और न ही कोई ऐसा स्टॉपेज प्वाइंट ही था। एचआरटीसी की इस संबंध में कमेटी बनाई गई है, जिसने यह निर्णय लिया है। मंगलवार को इस कमेटी की बैठक में पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की गई है, क्योंकि प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने भी इसे लेकर मामला उठाया है। उनका कहना है कि यहां पर केवल स्टॉपेज के लिए ही बसों को रोका जाए। वह लोग इसमें विरोध पर भी उतरे हैं। ऐसे में एचआरटीसी ने साफ कर दिया है कि ऊपरी शिमला के लिए किन्नौर तक जाने को जो बस आ रही है, वो आईएसबीटी से ही चलेगी। वहीं, करसोग के लिए भी पहले की तरह ही बसें वहां से चलेंगी,
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
