Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»टीबी मुक्त भारत अभियान को धरातल पर लेकर आए संबंधित विभाग- अजय सोलंकी
    सिरमौर

    टीबी मुक्त भारत अभियान को धरातल पर लेकर आए संबंधित विभाग- अजय सोलंकी

    By Himachal VartaDecember 7, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित 100 दिवसीय जन भागीदारी अभियान- टीबी मुक्त भारत अभियान शिविर का उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
    शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान एक जनभागीदारी अभियान है और हम सभी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने के साथ-साथ इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग इस अभियान को निर्धारित समय तक धरातल पर लेकर आए ताकि 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि आशा वर्कर ने कोविड़ के समय बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और समय-समय पर ऐसे अभियानों में इनके द्वारा अपना पूरा योगदान दिया जाता है। उन्होंने सभी आशा वर्करों से आग्रह किया कि वह सिरमौर जिला की जनता तक इस अभियान को पहुंचाना सुनिश्चित करें और उन्हें क्षय रोग व इसके लक्ष्णों के बारे में भी जागरूक करें। क्षय रोग के लक्ष्ण पाए जाने पर उनकी जांच की जाए और क्षय रोगी को उचित स्वास्थ्य लाभ दिया जाए। इसके अतिरिक्त लोगों को जागरूक करें कि उपचार से ज्यादा-बचाव कैसे किया जाए, किस प्रकार का पोष्टीक आहार लिया जाए।
    उन्होंने शिविर में आए सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन संगठनों द्वारा पहले भी इस तरह के अभियानों के दौरान अहम भूमिका निभाई है तथा कई संगठनों ने टीबी के मरीजों को गोद लिया है। हमें जन आंदोलन की तरह इन लोगों को भी इस अभियान में शामिल करने की आवश्यकता है।
    विधायक ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा टीबी मरीजों को दी जाने वाली पौष्टीेक आहार राशि को 500 रूपये से बढ़ाकर 1000 रूपये कर दी गई है और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को 1500 रूपये के दिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस अभियान के लिए 2 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।
    इस अवसर पर विधायक ने लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनानें की शपथ भी दिलाई।
    अजय सोलंकी ने नि-क्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जोकि गांव-गांव में जाकर लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक करेगा।
    इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा डा0 निसार ने उन्हें शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नि-क्षय मित्रों और टीबी चैंपियनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नाहन एल आर वर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी राजीव सांख्यान, तहसीलदार चेतन चैहान, बीएमओ धगेडा मोनिशा अग्रवाल, सभी एनजीओ, डा0 रैणु, अदिती, मलिका जैन, रचना ठाकुर,दुष्यंत कुमार, सीएचओ अलीशा व सोनिया, सत्य साईं समिति के प्रो0 सुरेश जोशी डा0 निकेत, अनिल ठाकुर, रक्षा ठाकुर तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.