Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, May 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»झूठ के ढेर पर खड़ी हुई कांग्रेस सरकार के दो वर्ष हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय : बिंदल
    सिरमौर

    झूठ के ढेर पर खड़ी हुई कांग्रेस सरकार के दो वर्ष हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय : बिंदल

    By Himachal VartaDecember 8, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन/सिरमौर/सोलन( हिमाचल वार्ता न्यूज) कांग्रेस सरकार के दो साल ठगी, ठोरी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला सिरमौर द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रही। जनाक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा विगत दो वर्षों में पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। इस विश्वास पर की कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार मिल जाएंगे। श्रीमती प्रियंका वाड्रा जी की वाणी को प्रदेश के युवाओं ने सात वचन मान लिया और सरकार की चाबी श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के हाथ में थमा दी जिन्होनें आते ही बयान दिया कि कांगेेस ने कभी सरकारी नौकरी की बात नहीं की, अब उसी बात को उनके बड़े-छोटे सभी नेता बोलते चले आ रहे हैं। युवा दो वर्ष लाईबे्ररिज में बैठ-बैठ कर खर्चा कर करके थक गए हैं। पोस्टे निकलती नहीं, दो वर्षों में एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई, इसके विपरीत 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ, धोखे का, अन्याय का, अत्याचार का जश्न मना रही है। श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने, श्री सुखन्द्रि जी ने, श्री मुकेश जी ने व इनके सभी बड़े, छोटे नेताओं ने वोट बटोरने के लिए 28 लाख बहनों का शोषण किया, धोखा दिया, उन्हें ठगा, घर-घर जाकर कांग्रेस के नेताओं ने फार्म भरवाएं और कहा कि दिसम्बर 2022 से 28 लाख बहनों 18 साल से उपर की सभी बहनो को 1500 रू0 महीना आएगा। न जाति-पाति, न आमदनी न नौकरी किसी चीज का ख्याल किए बिना 18000 रू0 साल पांच साल तक मिलेंगे। इस वायदे पर प्रदेश की महिलाओं ने 4 प्रतिशत अधिक मतदान किया और झूठी कांगेे्रस को सत्ता सौंपने में अहम भूमिका निभाई। सत्ता में आते ही सुखविन्द्र जी ने रोना शुरू कर दिया, जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि प्रदेश का खजाना खाली है। प्रदेश पर कर्जा बेहिसाब है और बहनों का पैसे नहीं दिए जा सकते और 2024 का चुनाव आते-आते झूठ में पीएचडी कर डाली और कहा कि हमने बहनो को 1500 रू0 दे दिए, 28 लाख बहनों को 18 हजार रू0 साल पहली कैबिनेट से मिलना था। 2 साल बाद 28000 को देकर छाती ठोक रहे हैं कि कांग्रेस ने गारंटी पूरी कर दी। 28 लाख बहनो के साथ धोखा अन्याय, अत्याचार करने के बाद कांग्रेस सरकार जश्न मना रही है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि वर्तमान सुखविन्द्र सरकार ने झूठ के, फरेब के प्रदेश की जनता को धोखा देने के सारे रिकाॅर्ड बना दिए। 22 लाख किसान परिवारों को धोखा दिया, 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं को धोखा दिया, कर्मचारियों को धोखा दिया, पैंशनर्स का जीना हराम कर दिया जिन्हें मैडिकल बिल न मिलने की सूरत में बीमारी से लड़ते-लड़ते जिनके प्राणो पर बन आई है। 2022 से बनी सरकार में कानून व्यवस्था की लगातार धज्जियां उड़ रही है। चम्बा में दलित युवक की नृशंस हत्या और आरे से 8 टुकड़े करने की दुर्दान्त वारदात के बाद भी सुक्खू सरकार नहीं जागी। संवेदनहीन सरकार के मुखिया को उस दलित युवा के घर जाने का अवसर नहीं मिला, कहीं मुस्लिम वोट नाराज न हो जाए, क्योंकि सुखविन्द्र जी ने कहा था कि मैं 97 प्रतिशत हिन्दुओं को हराकर जीतकर आया हूँ। हत्याओं का, बलात्कार का, महिला उत्पीड़न का, गुंडागर्दी का राज, पूरे प्रदेश में दो वर्षों से चल रहा है। दो वर्ष में प्रदेश की जनता को मिला माफिया राज –

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.