Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»ऊना जिला में आलू की प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
    ऊना

    ऊना जिला में आलू की प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

    By Himachal VartaDecember 17, 2024
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऊना जिला में आलू की प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों की आर्थिकी सशक्त होगी और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। यह बात सीएम सुक्खू ने कही। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागबानी विभाग द्वारा कार्याविन्त की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागबानी गतिविधियों को सशक्त करने के लिए विविधिकरण पर ध्यान केंद्रित करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसानों और बागबानों को उत्पादों के उचित दाम सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जिला स्तर पर आधुनिक कोल्ड स्टोर विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।
    सीएम सुक्खू ने निर्देश दिए कि मंडी मध्यस्थता के तहत किसानों-बागबानों को लाभान्वित करने के लिए डीबीटी को सशक्त करने पर विशेष अधिमान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब बागबानी के कायाकल्प के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए की समर्पित परियोजना तैयार करने पर विचार कर रही है। इसकी अवधि पांच वर्ष होगी। बैठक में बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, सचिव बागबानी सी. पालरासू, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक बागबानी विनय कुमार आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.