Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»पेंशनर दिवस पर शिमला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    शिमला

    पेंशनर दिवस पर शिमला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    By Himachal VartaDecember 18, 2024
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश भर में पेंशनर दिवस मनाया गया। शिमला में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन शिमला शहरी इकाई ने शिमला के काली बाड़ी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया। इकाई के प्रधान मदन लाल शर्मा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उक्त बैठक में 400 से ज्यादा पेशनर ने भाग लिया। प्रधान ने पेंशनर्स दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेंशन दिवस को 17 दिसंबर 1982 से प्रत्येक वर्ष भारतवर्ष में मनाया जाता है। इस दिन तब सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय पेंशनर के पक्ष में आया था कि पेंशन हमारा कानूनी हक है। शिमला शहरी इकाई के महासचिव सुभाष वर्मा ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों को यहां पर सम्मानित किया गया। इसमें इंदिरा गुप्ता, नरेंद्र, आत्माराम शर्मा, सरदार सेवा सिंह, हरिचंद गुप्ता, बेलीराम आजाद शामिल हैं। इनके अलावा एसोसिएशन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों में नारायण दास, सुंदरलाल, दीपराम शर्मा, मदन लाल शर्मा गुरूदत्त शर्मा, भागचंद चौहान, गंगाराम, यशपाल ठाकुर, भूपराम वर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, गोमती बड़वाल परमानंद भारद्वाज, कमलेश ठाकुर, सत्या शर्मा, लक्ष्मी वर्मा तथा पदम देव को भी सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्य में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले पेंशनरों को भी सम्मानित किया गया जिनमें सुभाष वर्मा जोकि वर्तमान में शहरी इकाई के तीसरी बार नवनिर्वाचित महासचिव हैं को सम्मान दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.