Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एडीएम ने की प्रधानमंत्री नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता
    सिरमौर

    एडीएम ने की प्रधानमंत्री नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

    By Himachal VartaDecember 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नाहन के0 एल0 वर्मा ने अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की कुल जनसंख्या 5 लाख 29 हजार 855 है जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग की कुल जनसंख्या 53 हजार 25 है, जो कि कुल जनसंख्या का लगभग 10.01 प्रतिशत है।
    बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि गुज्जर समुदाय के बच्चों हेतु चल रहे कटापत्थर तथा छल्लूवाला विशेष विद्यालय के भवनों के लिए परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान द्वारा प्रस्तुत 9 लाख 70 हजार रुपये प्रति केन्द्र के प्राक्कलानों को सहायक अभियन्ता विकास द्वारा पूर्ण सत्यापन कर दिया गया है तथा भूमि उपलब्ध होते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।  शिक्षा तथा कल्याण विभाग द्वारा प्राथमिक व उच्च स्कूलों में उर्दू भाषा के अध्यापकों की भर्ती और तैनाती के लिए शीघ्र ही कालाअंब, पांवटा, पुरूवाला तथा अन्य स्कूलों का दौरा करने का आश्वासन दिया गया।
    अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति योजना के बारे में जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा के प्रतिनिधि ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के 80 बच्चों में से केवल 8 बच्चों ने छात्रवृति के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किए है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने शिक्षा विभाग को  अधिक से अधिक अल्पसंख्यक समुदायों के पात्र मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत चिन्हित करने को कहा।
    बैठक के दौरान गैर सरकारी सदस्य संजय सिंह द्वारा क्रिश्चियन कब्रिस्तान की मुरम्मत की मांग पर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद द्वारा जानकारी दी गई कि उनके द्वारा मौके का मुआयना कर प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है तथा शीघ्र ही इसे जिला स्तरीय बैठक में प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
    जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नाहन को अपने उच्च अधिकारियों से हिमाचल पथ परिवहन निगम एवं निजी बसों में ऊंची सीढ़ीयां होने के कारण दिव्यांगजनों को चढ़ने व उतरने में आने वाली समस्या के दृष्टिगत रैम्प अथवा अन्य व्यवस्था करने बारे पत्राचार करने के निर्देश दिए।
    स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक में सदस्य सचिव, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने समिति के समक्ष कानूनी संरक्षकता हेतू 02 प्रस्ताव जिसमें अध्यक्ष, आस्था वैलफेयर सोसायटी नजदीक पक्का टैंक नाहन को जेन्गो गेलो तथा सुदामा विशेष सक्षम व्यक्तियों का संरक्षक बनाया गया है, पारित करने हेतू रखा जिसे समिति द्वारा पारित कर दिया गया।
    बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समितियों के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.