शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) समाजसेवी और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात लेखक हेमराज चौहान की पुस्तक झूठ के शहर में का विमोचन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा किया गया। हेमराज चौहान द्वारा लिखित यह पुस्तक हिंदी गजलों की हस्ताक्षर है। राज्यपाल ने इस अवसर पर पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि हेमराज चौहान की गज़ले समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्पर्श करती है। रचनाओं में राष्ट्रवादिता, उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष, सामाजिक चुनौती, धर्म आडंबरों पर प्रहार स्पष्ट दिखाई देता है। महामहिम ने इसी प्रकार की लेखनी में निरंतरता बनाए रखने के लिए साधुवाद और शुभकामनाएं दीं। हेमराज चौहान की इससे पूर्व 9 किताबें छप चुकी है, साथ ही कई पुस्तकों का संकलन भी इनके द्वारा किया गया है। गजलों के अलावा साहित्यिक क्षेत्र में कविता, गजलें, आलेख, पहाड़ी कविता, पहाड़ी कहानी, हिंदी कहानी, नाटक और दोहावली आदि में भी इनकी लेखनी निरंतर प्रयासरत है। मुझे बंद आंखों से देखो और सच जो कड़वा है, आदि पुस्तकें इनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में शामिल है।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Thursday, October 1
