Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल–विनय
    सिरमौर

    रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल–विनय

    By Himachal VartaDecember 26, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घर द्वार के समीप शिक्षण माहौल और गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।यह उदगार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को सालाना समारोह की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी की भी अहम भूमिका होती है हमारे सिरमौर में भी प्रतिभावान लड़के लड़कियां हैं जो खेलों में ही नहीं सरकारी नौकरी में भी उच्च पदों पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आप जैसे विद्यार्थियों में से ही निकले ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने सिरमौर का नाम रोशन किया है डे बोर्डिंग स्कूल का जिक्र करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में 6 डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण शुरू हो चुका है शुरू हुआ है और रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में ही डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम के 136 000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ पहुंचा है।स्कूल के प्राचार्य द्वारा रखी गई मांग जिसमें रखी गई मांग जिसमें स्कूल की चारदीवारी, मीड डे मील, शौचालय निर्माण शामिल हैं, के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा कार्यालय के ऊपर परीक्षा हाल का निर्माण करवाने का आश्वासन भी दिया।
    ,स्कूल के प्राचार्य एच आर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
    स्कूल के प्राचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
    कार्यक्रम के दौरान राजनिति विज्ञान की प्रवक्ता अंजू शर्मा ने मंच संचालन किया।
    मुख्य अतिथि ने स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकलें मोती योजना क तहत विभिन्न व्यक्तियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर तपेंदर चौहान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, एसडीएम संगडाह सुनील कायस्थ, राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डा मनु भास्कर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति एवं विद्युत विभाग, सीडीपीओ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.