Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल
    सिरमौर

    वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल

    By Himachal VartaDecember 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज पूरा देश और विश्व के अनेक स्थानों पर गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास की ये ऐसी घटना है जो दिल को झकझोर कर रख देती है। उन्होनें कहा कि किस तरह नन्हे-मुन्हे बालक देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर देते हैं। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज विश्व के सबसे बड़े बलिदानी पुरूष कहलाए, गुरू तेग बहादुर जी महाराज का बलिदान हुआ और गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।
    डॉ. बिन्दल ने कहा कि चारों पुत्रों का बलिदान गुरू गोविन्द सिंह जी ने धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया। जोरावर सिंह, फतेह सिंह को जब दीवारों में चुनवाया गया वो एक इतनी बड़ी मार्मिक घटना है, दास्तां है जो शायद हजारों हजारों साल में भी संभव न हो, परन्तु, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म परिवर्तित करना स्वीकार नहीं किया, परिणामस्वरूप औरंगजेब की आततायी सेना ने उन्हें दीवार में चुनवाने का कुकृत्य किया।
    डॉ. बिन्दल ने कहा कि आज नरेन्द्र भाई मोदी जी ने देश के इतिहास और संस्कृति को पुनर्जीवित करने के निमित, भारत के बालकों को सही दिशा देने के निमित तथा त्याग, तपस्या और बलिदान से ही राष्ट्र खड़ा होता है, यह संदेश देने के निमित वीर बाल दिवस की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में वीर बाल दिवस का आयोजन करके समाज के अनेक अनेक महत्वपूर्ण लोगों को इसमें जोड़ते हुए समाज में त्याग की भावना के प्रति सम्मान के भाव को बढ़ाने का काम कर रही है।
    डॉ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 171 मण्डलों और 171 स्थानो के पर वीर बाल दिवस के कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं।
    आज नाहन विधान सभा क्षेत्र के विक्रमबाग -देवनी, नाहन शहर और माजरा में तीन स्थानो में वीर बाल दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, सांसद श्री सुरेश कश्यप, प्रदेश सचिव श्री मनीष चौहान, जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री तपेन्द्र शर्मा, श्री सुरेन्द्र सिंह हिन्दुस्तानी, नाहन मण्डल के तीनों मण्डलाध्यक्ष श्री संजय पुण्डीर, श्री सुशील शर्मा व श्री मलकित चौधरी और पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर, श्री बिजेश गोयल, श्री रोणकी राम शर्मा, श्री कुलदीप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    नाहन में साढ़े आठ मास गुजारे गुरु गोविन्द सिंह जी ने
    वीर बाल दिवस के मौके पर बोलेते हुए डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सिरमौर जिला में गुरू गोविन्द सिंह जी का पदार्पण हुआ, टोका साहब स्थान जो नाहन विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है वहां पर नाहन के तात्कालिक महाराज मेदनी प्रकाश ने गुरू गोविन्द सिंह जी का हाथी-घोड़ों के साथ अभिनंदन किया, स्वागत किया और टोका साहब में आज भी एक विशाल गुरूद्वारा है। इसके बाद गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज नाहन आए, लगभग साढ़े चार महीने नाहन में गुरू गोविन्द सिंह जी ने निवास किया। उन्होंने सिरमौर के महाराजा की अनेक समस्याओं का समाधान किया और महाराजा सिरमौर ने उन्हें पांवटा साहिब में जो स्थान दिया वहां पर पांवटा साहिब गुरूद्वारा और भगानी साहब गुरूद्वारा निर्मित हुआ और गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज ने लम्बे समय तक यमुना नदी के किनारे पांवटा साहिब में तप किया। इस प्रकार सिरमौर की इस तपो भूमि पर आज वीर बाल दिवस के अवसर अनेक-अनेक स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.