शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में नए साल से राशनकार्ड उपभोक्ता मक्की का आटा भी खरीद सकेंगे। हिम मक्की आटा के नाम से डिपुओं में एक किलो से लेकर पांच किलो की पैकिंग में प्राकृतिक मक्की का आटा 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकेंगे। सिविल सप्लाई कारपोरेशन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी डिपुओं में मक्की का आटा जनवरी माह से मुहैया करवाने जा रही है, ताकि राशनकार्ड धारकों को घरद्वार के नजदीक बेहतर क्वालिटी का आटा खरीदने को मिल सके। बता दें कि प्रदेश सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट अप योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में सिविल सप्लाई कारपोरेशन के माध्यम से किसानों से प्राकृतिक खेती से तैयार 3905 क्विंटल मक्की खरीदी थी, जिससे 3593 क्विंटल मक्की का आटा तैयार किया गया है। सिविल सप्लाई कारपोरेशन प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की आटे को डिपुओं में नए साल से हिम भोग के नाम से बेचने जा रहा है। प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मक्की का आटा एक किलो की पैकिंग से लेकर पांच किलो की पैकिंग तक मुहैया करवाया जाएगा। राशनकार्ड उपभोक्ता 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से हिम भोग आटा खरीद सकेंगे।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Thursday, October 1
