Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»बन्द कमरे में अंगीठी जलाकर सोना लोगों के लिए जान लेवा साबित हो रहा है।
    ऊना

    बन्द कमरे में अंगीठी जलाकर सोना लोगों के लिए जान लेवा साबित हो रहा है।

    By Himachal VartaJanuary 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज)ऊना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत धमांधरी में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए एक परिवार के पांच लोग बेसुध हो गए। इनके बेसुध होने के बाद उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां पर 15 वर्षीय धर्मेंद्र को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये सभी लोग धर्मेंद्र सिंह (15), कर्ण (15), पिंकी (10), बंटी (40) व हरिचरण (45) निवासी उद्यैती पट्टी गर्वी जिला बदाऊं यूपी निवासी हैं। जानकारी के अनुसार धमांधरी गांव में एक प्रवासी परिवार गत बुधवार रात कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया। रात के समय दम घुटने से सभी लोग बेसुध हो गए। सुबह सभी समय पर उठे नहीं, तो साथ लगते लोगों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।
    इसके बाद लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा, तो सभी लोग बेसुध थे। इसके बाद लोगों ने सभी पांचों लोगों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां पर एक युवक धर्मेंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। अन्य चार लोगों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। बता दें कि कमरे में अंगीठी जलाकर सोना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.